फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Ganesha, Maa Lakshmi worshiped in the pandals

पंडालों में हुई भगवान गणेश, मां लक्ष्मी की पूजा

Thu, 04 Nov 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha, Maa Lakshmi worshiped in the pandals
प्रकाश पर्व दीपावली पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी व मां सरस्वती की पूजा के लिए जगह-जगह पंडाल बनाकर पूजन का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन

मां दुर्गा पूजनोत्सव की तरह गणेश-लक्ष्मी-सरस्वती की प्रतिमाएं भी जगह-जगह अस्थायी रूप से स्थापित की गई हैं। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की देख-रेख में जिला मुख्यालय पर 40 से अधिक पंडालों में भगवान गणेश व माता लक्ष्मी व सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नगर के नखास, जोगियापुर, नईगंज, जगदीशपुर, सिपाह, पचहटियां, अहियापुर, ईशापुर, बंगाली कालोनी समेत कई स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर पूजन-अर्चन किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में भी पूजा पंडाल सजाकर गणेश, लक्ष्मी व सरस्वती का पूजन किया जा रहा है। मां दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नेपाली ने बताया कि पूरी श्रद्धा के साथ भक्त पंडालों में पहुंच कर दर्शन पूजन कर रहे हैं। महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन 6 नवंबर को नखास के विसर्जन घाट पर गोमती नदी के तट पर बने शक्ति कुंड में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed