{"_id":"6626c276f1850d4e020f80d8","slug":"looted-rs-2-lakh-by-entering-the-house-on-the-pretext-of-giving-the-card-threatened-a-four-month-old-child-by-hanging-him-upside-down-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-115138-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कार्ड देने के बहाने घर में घुसकर दो लाख की लूट, चार माह के बच्चे को उल्टा लटकाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कार्ड देने के बहाने घर में घुसकर दो लाख की लूट, चार माह के बच्चे को उल्टा लटकाकर धमकाया
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रविवार की देर शाम कार्ड देने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने 30 हजार की नकदी सहित दो लाख रुपये के आभूषण की लूट की। बदमाशों ने चार माह के बच्चे को उल्टा लटकाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। महिला के पति ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीरपुर गांव निवासी दिवाकर मौर्य रविवार को बरात में गए थे। उनकी पत्नी पूजा मौर्य और चार माह का बच्चा अकेले घर पर थे। शाम सात बजे दो लोग शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुस गए। महिला को अकेला देख उसके चार माह के बच्चे को उलटा लटकाकर जान से मारने और शोर न मचाने की धमकी दी। बदमाश महिला से घर में रखा 30 हजार नकद, मंगलसूत्र, झुमका, पायल, दो अंगूठी व बच्चे के हाथ-पैर में पहनाया गया चांदी का कंगन लूट ले गए। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। उनके जाते ही महिला ने हल्ला मचाकर लोगों को और पति को फोन से घटना की जानकारी दी। दिवाकर मौर्य घर आने के बाद पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। अगल-बगल जगहों पर लगे सीसीकैमरे में भी कोई सुराग नहीं मिला है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
सराफा के घर भी ऐसे ही हुई थी लूट
शाहगंज नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी स्वर्ण व्यवसायी महेंद्र सेठ की मुख्य मार्ग पर ही दुकान है। एक फरवरी 2024 को महेंद्र दुकान पर थे और घर में उनकी पत्नी अंशु बाला अकेली थी। रात आठ बजे चार की संख्या में बदमाशों में दरवाजा खटखटाया, अंदर से महिला की आवाज सुनकर लुटेरों ने तेरहवीं का निमंत्रण कार्ड देने की बात कहकर घर में घुस गए थे। इसमें पीड़ित ने 200 ग्राम सोना, दो किलो चांदी व ढाई लाख नकद लूटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता की भी कार्ड देने के बहाने हुई थी हत्या :-
भाजपा नेता प्रमोद यादव की सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर तिराहे पर हत्या हुई थी। घटना सात मार्च 2024 की सुबह 10 बजे की है। इसमें भी बदमाशों ने उनको शादी का कार्ड देने के बहाने उनकी कार रोकी थी, जैसे ही उन्होंने कार का शीशा नीचे किया बदमाशों ने गोलियों से उनको मौत के घाट उतार दिया।