फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Loot of Rs 1.50 lakh from a youth riding a bicycle

Jaunpur News: साइकिल सवार युवक से 1.50 लाख की लूट

Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Loot of Rs 1.50 lakh from a youth riding a bicycle
जौनपुर। नए साल के पहले दिन ही बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी। मंगलवार की देर रात झमका डेहरी मोड़ पर बदमाशों ने असलहे के बल पर एक साइकिल सवार से डेढ़ लाख रुपये नकद और लैपटाप लूट लिया। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गांव निवासी आशुतोष राजभर अपने घर से साइकिल से नादौली स्थित सहज जनसेवा केंद्र जा रहे थे। झमका मोड़ के पास तीन बदमाशों ने उन्हें असलहे के बल पर रोक लिया और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में डेढ़ लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप था। कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश असलहा लहराते हुए कुछ दूरी पर बैग फेंक कर सूरतपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत रजक व कोतवाली प्रभारी अवनीश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कोतवाल अवनीश राय को फटकार लगाई। अतिशीघ्र घटना के खुलासे का निर्देश दिया। केराकत सीओ अजीत कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed