फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Long jam due to truck parked on the side of the road

सड़क के किनारे ट्रक खड़े होने से लगा रहा लंबा जाम

Wed, 09 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Long jam due to truck parked on the side of the road
केराकत रोड लगा लम्बा जाम। संवाद - फोटो : JAUNPUR
धर्मापुर। जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित पहेतिया गेट से सेवईनाला बाजार तक एफसीआई का चावल लादकर खड़े ट्रकों के कारण हर रोज डेढ़ किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है। इससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित पहेतिया गेट से सेवईनाला बाजार तक ट्रक खड़ा होने के वजह से डेढ़ किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। मंगलवार को सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। छोटे वाहन तो किसी तरह से निकल जा रहे हैं लेकिन बड़े वाहन रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। किरतापुर गांव में सरकारी राजकीय खाद्य भंडार निगम का गोदाम है। हर रोज अनाज लेकर काफी संख्या में ट्रक आते हैं। ज्यादातर ट्रक मुख्य मार्ग पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। ट्रकों की लंबी कतार लगने के कारण घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं। मंगलवार को पहेतिया गेट से सेवईनाला तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि विगत 17 दिनों से इस मार्ग पर इन ट्रकों के वजह से हर रोज जाम लग रहा है लेकिन आज तक न पुलिस न तो जिला प्रशासन की तरफ से जाम से निजात दिलाने के लिए कोई पहल की गई। इस जाम के कारण कई यात्री अपने-अपने दफ्तर में पहुंचने में देर हो जाते हैं। धीरज मिश्र, मस्तु मिश्र, गुलाब राय, विनोद यादव प्रधान, धर्मेंद्र यादव, रमा संकर यादव, घनश्याम जायसवाल, अंगनु प्रसाद प्रधान, डा. नंदलाल, आलम, जयप्रकाश यादव, रमेश भारती व प्रमोद जायसवाल ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed