{"_id":"5e5810548ebc3ef3b5666995","slug":"lokpal-did-on-site-verification-of-mnrega-works-jaunpur-news-vns513187285","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल ने मनरेगा के कार्यों का किया स्थलीय सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल ने मनरेगा के कार्यों का किया स्थलीय सत्यापन
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र के महुवारी गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुचे लोकपाल ओमप्रकाश चौब?
- फोटो : JAUNPUR
जलालपुर। क्षेत्र के महुवारी गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को लोकपाल वाराणसी ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने मनरेगा से कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्राथमिक पाठशाला को जाने वाले मार्ग और तालाब में गंदगी देख नाराजगी जताई। साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
गांव के फेरु यादव ने लोकपाल को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया था कि ग्राम प्रधान ने गांव में मनरेगा से खड़ंजा, मेड़बंदी, मिट्टी के एक ही कार्य को बार-बार दिखाकर पैसा निकाल लिया है। मजदूरों का जॉब कार्ड भी प्रधान ने अपने पास रखा है। कई प्रभावशाली लोगों के नाम से जॉब कार्ड बनवाए गए हैं। उनके नाम पर मजदूरी का भुगतान कर पैसे का बंदरबाट किया गया है। शिकायत पर गुरुवार को लोकपाल ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने गांव में पहुंचकर जांच की। प्राथमिक विद्यालय, खड़ंजा, मिट्टी कार्य, तालाब खोदाई आदि का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के मार्ग व तालाब में गंदगी देख नारजगी जताते हुए सफाई कराने का निर्देश दिया। सेक्रेट्री दयाशंकर पटेल को मनरेगा से कराए गए कार्यों और प्राप्त धनराशि की पत्रावली एक सप्ताह में प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव, खरभान पटेल, प्रधानाध्यापिका रेनू निषाद, सफाई कर्मी सुभाष, शैलेश यादव आदि मौजूद रहे।
मनरेगा में नाबालिगों से लिया जा रहा काम
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के मल्हनी गांव में तालाब खोदाई कार्य में नाबालिग मजदूरों से काम कराया जा रहा है। मनरेगा के तहत हो रहे कार्य में दर्जनों की संख्या में ऐसे मजदूर लगाए गए हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से काम करा रही हैं। चहेतों को लाभ देने के लिए ऐसा किया जा रहा है, जबकि तमाम पात्र मजदूरों को काम देने में उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।