{"_id":"9bed475a78c271613fd72c2e7ae9e04b","slug":"lohia-jp-chandrasekhar-were-always-perfect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया, जेपी चंद्रशेखर के हमेशा थे आदर्श ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया, जेपी चंद्रशेखर के हमेशा थे आदर्श
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। पार्टीजनों ने चंद्रशेखकर सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया और जेपी चंद्रशेखर सिंह के आदर्श थे।
सपा जिलाध्यक्ष राजनरायण बिंद ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह के आदर्श डा. रामनोहर लोहिया व जयप्रकाश नारायण रहे। वे शहरों की अपेक्षा गांवों को ज्यादा पसंद करते थे।
साथ ही उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करते थे। वरिष्ठ नेता बांकेलाल शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह भाषा, नीति व नीयत के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ व्यक्ति थे।
विज्ञापन
जनता के प्रति उदारता, शालीनता व सद्भाव हमेशा रहता था। वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चद्रशेखर सिंह का जन्म गरीब परिवार में हुआ था।
वे कहा करते थे कि समाजवाद की गंगोत्री आचार्य नरेंद्र देव थे। गांव की संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा संघर्ष करते थे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव समरनाथ चौहान, पंधारीलाल यादव, सुशीलचंद्र दुबे, सुशील श्रीवास्तव, हिसामुद्दीन, इंदूप्रकाश सिंह, महेंद्रप्रताप यादव, निर्मला , गजराज यादव आदि उपस्थित रहे।