फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Listened to Problems

सुनीं फरियादियों की परेशानियां

Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Listened to Problems
समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर नितीन रमेश गोकर्ण, आईजी दीपक रत्ना। - फोटो : jaunpur
जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याएं निस्तारित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


मछलीशहर ः वाराणसी मंडल के आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण व आईजी दीपक रत्ना ने शनिवार को मछलीशहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। कुल 17 प्रार्थना पत्र आए। लेकिन मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान एसपी शैलेष कुमार पांडेय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 मुफ्तीगंज : एसडीएम जगतम्बा सिंह ने गौराबादशाहपुर थाने में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान सात प्राथना पत्रों मे से मौके पर एक का निस्तारण हो सका। शाहगंज : स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को कोतवाल नरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आठ प्रार्थना पत्र आए। मड़ियाहूं : कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 18 प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


सिकरारा : स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर 22 आवेदन पत्रों में से चार निस्तारित हो सका।  घनश्यामपुर/बदलापुर ः  बदलापुर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में 15 प्रार्थना पत्रों  में से छह प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। खुटहन ः स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश मिश्रा ने लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकतः कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल सिद्धार्थ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई।  सिंगरामऊ ः समाधान दिवस पर तहसीलदार राजेन्द्र बहादुर ने जन समस्याएं सुनी। सात प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed