फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   List of BDC members pasted at Block Headquarters

ब्लाक मुख्यालयों पर चस्पा की गई बीडीसी सदस्यों की सूची

Thu, 08 Jul 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
List of BDC members pasted at Block Headquarters
डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय कुमार साहनी ने बुधवार को सिकरारा और बक्शा ब्लॉक मुख्यालय ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि चुनाव के दिन बाहरी कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जाए। एक-एक बीडीसी सदस्य को मतदान के लिए अंदर प्रवेश दिया जाएगा। सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, सीओ सदर रणविजय सिंह, आरओ पीडी डूडा अनिल वर्मा और एडीओ आईएसबी अरुण कुमार पांडेय को निर्देश देते हुए डीएम और एसपी ने जौनपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित पकड़ी चौराहे से बैरिकेडिंग कराने, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के वाहनों को परिसर के बाहर खड़ा करने की व्यवस्था करने, मुख्य गेट पर कोविड हेल्प डेस्क की तैनाती करने, तलाशी दस्ता गेट पर लगाने और नामांकन कक्ष में सीसी कैमरे के साथ वीडियो ग्राफर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। समय देखने के लिए हॉल में घड़ी लगवाने और अन्य तैयारियों के लिए निर्देश दिए। बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर डीएम और एसपी ने बाहर की जा रही बैरिकेडिंग को लेकर दिशा निर्देश दिया। कहा कि चुनाव के दिन बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। एक-एक कर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंदर मतदान के लिए भेजे जाएंगे। इस दौरान एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया, एडीओ एजी चंद्रिका यादव, केशरी प्रसाद आदि मौजूद थे। बक्शा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लॉक के कुल 101 बीडीसी सदस्यों की सूची चस्पा कर दी गई है। बृहस्पतिवार को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन और आगामी शुक्रवार को 11 से तीन बजे तक नाम वापसी और अगले दिन शनिवार को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान और उसके तत्काल बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन 16 ने लिया पर्चा
ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के दूसरे दिन बुधवार को भी विकास खंड मुख्यालयों पर लोगों की भीड़ दिखी। विभिन्न ब्लॉकों से कुल 16 ने नामांकन पत्र लिया है। डोभी विकास खंड से अब तक भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के अलावा किसी और ने पर्चा नहीं लिया है। मुफ्तीगंज: सपा प्रत्याशी मीला सरोज पत्नी संजय सरोज और ऊषा देवी पत्नी राजकुमार ने दो-दो सेट में पर्चा लिया। राजाबाजार: महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पर गजाधरपुर निवासी हरिश्चंद्र सिंह ने दो सेट में पर्चा लिया। निवर्तमान प्रमु़ख मांडवी सिंह ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा। धर्मापुर: मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी नीलम पाल पत्नी अजय प्रताप पाल ने दो सेट में पर्चा लिया। केराकत: अजोरपुर निवासी सरोजा देवी पत्नी कंचन राम ने दो सेट में नामांकन पत्र लिया। डोभी: भाजपा प्रत्याशी जरासी से क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या देवी पत्नी रामवृक्ष के अलावा किसी और प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया। यहां से उनके निर्विरोध निर्वाचन की चर्चा चल रही है। कल तक किसी और ने उनके सामने नामांकन दाखिल नहीं किया तो वह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो सकती हैं। मछलीशहर: सपा के अधिकृत प्रत्याशी गोपेश यादव ने एक सेट, नसीम आलम दो सेट और भाजपा की प्रत्याशी बीना पटेल पत्नी राजकुमार पटेल निवासी हिरावनपुर ने दो सेट में नामांकन पत्र लिया है। मुंगराबादशाहपुर: बीडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि चमेला देवी ने दो सेट, पूजा दूबे ने एक सेट, सत्येंद्र सिंह उर्फ फंटू ने तीन सेट में नामांकन पत्र लिया है। जफराबाद: सिरकोनी ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी वंशराज सिंह ने दो सेट, अभिषेक सिंह और सपना सिंह ने एक सेट में पर्चा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed