फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   License of five medical agencies suspended

पांच मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निलंबित

Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
License of five medical agencies suspended
नशा युक्त दवाओं के गैर चिकित्सकीय परामर्श पर बेचने पर जौनपुर जिले के चार और चंदौली जिले के एक मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दवा कारोबार से जुड़े लोगों को सात दिन में मन प्रभावी (नशे वाली) औषधियों की खरीद-बिक्री और बैंकों के वितरण की जानकारी सहित उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) नरेश मोहन दीपक ने कहा कि निलंबन अवधि तक इनके दवाओं के क्रय-विक्रय पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि कोडिनयुक्त (सीरप) का नशे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी गिरफ्त में युवा तेजी से आ रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इस कारोबार की आए दिन शिकायत हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने छह जुलाई को जारी आदेश में सिंह मेडिकल सेंटर ओलंदगंज, शिवांगी मेडिकल्स राजा सिंगरामऊ कोठी ओलंदगंज, राम मेडिकल स्टोर बलुआघाट, पूर्वांचल फार्मा बलुआघाट व फार्मानेशन लाइफ साइंसेस मैनाताली मुगलसराय का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि फर्म के विरुद्ध प्रारंभिक जांच में जो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। डीआई चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। यह अभियान काफी दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed