Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Letter handed over to DM in protest against the misbehavior with the Principal

Jaunpur News: प्रधानाचार्य के साथ हुए दुर्व्यहार के विरोध में डीएम को सौंपा पत्रक

Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Letter handed over to DM in protest against the misbehavior with the Principal
स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज मडियाहू के प्रधानाचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार के सम्बन्ध में कठो? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्रधानाचार्य परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में डीएम मनीष कुमार वर्मा से मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना से अवगत कराया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने से संस्था का प्रशासन प्रभावित हुआ है। शिक्षण संस्था की गरिमा को आघात लगा है। जिलाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश सिंह तथा जिला मंत्री डॉ. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक का व्यवहार अशोभनीय है। प्रधानाचार्य का पक्ष रखते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. रामानंद यादव, संगठन मंत्री डॉ. आरडी सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश पांडेय, डॉ. कृष्णदत्त द्विवेदी, डॉ. संजय चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed