फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpals announce work boycott from October 17

Jaunpur News: लेखपालों का 17 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार का एलान

Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals announce work boycott from October 17
सिकरारा के शेरवा गाँव में जीवित पुत्रिका महापर्व पर पूजन अर्चन करती व्रती महिलाएं। संवाद
जौनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। लेखपालों ने 10 वर्षों से लंबित 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी करने और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग उठाई। संघ ने चेताया कि मांगों पर 17 अक्तूबर तक प्रभावी निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उधर, समाधान दिवस पर लेखपालों ने धरने का हवाला देकर काम नहीं किया। इससे लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मड़ियाहूं में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार और महामंत्री शिवशंकर यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया गया। ग्राम सचिवालयों में बिना आधारभूत सुविधाओं के रोस्टर लगाने का विरोध करते हुए लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

शाहगंज में अध्यक्ष विकास सिंह और मंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसीलदार सुलखा वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, नियत यात्रा भत्ते के स्थान पर वाहन भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर तहसील परिसर में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और मंत्री अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम मोहम्मद अमान को सौंपे ज्ञापन में वेतन विसंगति, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची और विभागीय परीक्षा परिणाम जारी करने सहित अन्य मांगों को उठाया गया। संचालन महामंत्री आशीष पटेल ने किया।

---------------------------

पांच हजार रुपये न देने पर गलत रिपोर्ट दाखिल करने का लेखपाल पर आरोप
-छह तहसीलों में 558 प्रार्थना पत्र मिले, 55 का मौके पर निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले की छह तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन और राजस्व से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। कलेक्ट्रेट समेत शाहगंज, मड़ियाहूं, केराकत, मछलीशहर और बदलापुर में कुल 558 प्रार्थना पत्र मिले। इनमें 55 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 503 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजे गए। सदर तहसील में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने फरियाद सुनीं। वहीं, बदलापुर तहसील में आयोजन समाधान दिवस में कमालपुर निवासी इंद्रदेव मिश्र ने हल्का लेखपाल पर रिश्वत नहीं देने पर गलत रिपोर्ट दाखिल करने का आरोप लगाया।
उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा कि दोबारा रिपोर्ट दाखिल करने के लिए उनके भाई से पांच हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर फिर गलत रिपोर्ट दाखिल की गई। वहीं, सदर में डीएम के सामने खतौनी में नाम गलत दर्ज होने की शिकायत पहुंची तो तत्काल संशोधन कराया गया। पकड़ी निवासी रामकेश यादव ने नाम गलत दर्ज होने की शिकायत की थी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर संशोधन कराया और कार्रवाई पूरी होने के बाद संशोधित खतौनी रामकेश को सौंप दी। कुछमुछ निवासी शशिकान्त ने भीटा की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। हरबसपुर निवासी राजकुमार यादव ने चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य कराए जाने की शिकायत की। इस पर बीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लेखपालों के धरने से काम प्रभावित होने की शिकायत
केराकत। सरकी निवासी महेश कुमार जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि खसरा तैयार कराने के लिए लेखपाल से संपर्क करने पर संघ के धरने का हवाला देकर काम नहीं किया गया। समाधान दिवस में 120 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
चकमार्ग सीमांकन और जमीन विवाद की शिकायतें ज्यादा
शाहगंज। समाधान दिवस में 120 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण हुआ। नेवादा निवासी राजेश कुमार ने चकमार्ग के सीमांकन की मांग की। लतीफपुर कोपा निवासी अनिल कुमार और एकडला निवासी मनोज कुमार ने जमीन विवाद को लेकर शिकायत की। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed