फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal arrested for taking five thousand bribe

पांच हजार घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested for taking five thousand bribe
जौनपुर ः मड़ियाहूं में एंटी करप्शन टीम द्वारा शुक्रवार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल (लाल - फोटो : JAUNPUR
मडि़याहूं। तहसील परिसर में लेखपाल द्वारा काश्तकार से पैमाइश में फाट बनाने के लिए पांच हजार घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को अपने साथ वाराणसी ले गई। लेखपाल की गिरफ्तारी से तहसील परिसर में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

मडि़याहूं तहसील के जवंसीपुर गांव निवासी राज बहादुर सिंह अपनी जमीन में दफा 24 के तहत फाट के अंश का रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल अजय सिंह पटेल के पास महीनों से दौड़ लगा रहा था लेकिन लेखपाल 10 हजार घूस लिए बिना फाट बनाने के लिए तैयार नहीं था। इसके लिए काश्तकार ने लेखपाल से काफी मिन्नतें कीं तो वह पांच हजार पर फाट बनाने के लिए राजी हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता राज बहादुर सिंह निवासी जवंसीपुर ने वाराणसी स्थित एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और योजना के तहत लेखपाल से शुक्रवार को पैसे देने की बात हुई। शुक्रवार की सुबह एंटी करप्शन टीम पूरे तहसील परिसर में लेखपाल के आसपास अपनी घेराबंदी शुरू कर दी। लगभग एक बजे काश्तकार राज बहादुर सिंह ने तहसील परिसर में लेखपाल अजय सिंह पटेल के पास पहुंचकर एंटी करप्शन टीम द्वारा दिए गए पैसे को दिया। जैसे ही लेखपाल ने पैसे लेकर अपनी जेब में रखा, उसी समय पास खड़ी टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की गिरफ्तारी से तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। सभी गिरफ्तारी का कारण जानने के लिए एंटी करप्शन टीम के पास पहुंच गए। जब लोगों को पता चला कि एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ घुस लेते पकड़ा है, तब शांत हुए। टीम के प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर संध्या सिंह, विनोद कुमार यादव ने गिरफ्तार लेखपाल को लेकर कोतवाली पहुंचे और तुरंत पानी से हाथों को धुलवाया और पानी का सैंपल बोतल में भर लिया। टीम प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार लेखपाल को वाराणसी ले जाया जाएगा, जहां से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed