फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Left organizations procession of lawyers burned an effigy removed

वकीलों ने जुलूस निकाल फूंका वामपंथी संगठनों का पुतला

Sun, 21 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Left organizations procession of lawyers burned an effigy removed
जेएनयू की घटना के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं और हिंदू संगठनों ने अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर वामपंथी संगठनों का पुतला फूंका। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और डीएम कार्यालय के
विज्ञापन


 सामने जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया। उधर जंघई बाजार में हिंदूवादी  संगठनों ने भी जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता संघ की ओर से
विज्ञापन


निकाले गए जुलूस में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यूपी सिंह, बृजेश  सिंह, संजय सिंह, मार्कण्डेय, राजेश कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश कुमार आदि मौजूद थे। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार युवा भाजपा नेता विपुल सिंह के नेतृत्व में हिंदू संगठन से जुडे़ लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया का पुतला दहन किया। जुलूस में शामिल


लोग पहले जंघई फाटक से  होते हुये यूनियन बैंक के रास्ते नागरिक महा विद्यालय जंघई की गेट पर पहुचे। जहां नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मनीष सिंह, टिंकू ,  विपिन कुमार, विजय, अतुल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed