फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Leader of Opposition Lal Bihari Yadav attacked UP government in Jaunpur

Jaunpur: यूपी सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, बोले- जब दंगाई शासन में आ गए तो दंगा कराएगा कौन

Wed, 18 Sep 2024 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

जौनपुर में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव यूपी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब दंगाई शासन में आ गए तो दंगा कौन कराएगा। जब दंगाई शासन में नही थे तो दंगा कराते थे। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Lal Bihari Yadav attacked UP government in Jaunpur
नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के विशुनपुर मझवारा गांव में सपा के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे के आवास पर मंगलवार की देर शाम को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सपा के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव पहुंचे। उन्होंने सुल्तानपुर में आभूषण व्यवसायी लूटकांड में पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के मामले में कहा कि हम लोग विपक्ष की भूमिका में हैं, जब कोई परेशान होता है तो उसकी सहायता के लिए हम आगे आते हैं। इसी तरह मंगेश यादव की घटना को लेकर भी हम लोग उसके परिवार की सहायता में हैं। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद से बीते 64 सालों से देश 56 लाख करोड़ रुपये विदेशी कर्ज में था, जबकि वर्तमान समय में 205 लाख करोड़ रुपये से अधिक विदेशी कर्ज लद गया है। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने देश को बेच दिया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने नौ साल हुआ। अब तक जितना कर्ज 56 सालों में देश में नहीं लिया था, इन्होंने नौ सालों में ले लिया है। 
विज्ञापन


कहा कि देश डेढ़ लाख रुपये प्रति व्यक्ति विदेशी कर्ज में डूबा हुआ है। देश को सोने की चिड़िया बताने की बात कह कर लोग अपनी पीठ थप थपा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी संसदीय क्षेत्र में अब तक कितना विकास हुआ है? कितनी फैक्ट्रियां लगाई गई हैं? कितने विद्युत संयंत्र केंद्र स्थापित किए गए हैं और कितने लोगों को रोजगार मिला है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने किसी सवाल के जवाब मे कहा कि ओम प्रकाश राजभर की बात मत करिए, उनकी बात का कोई वजूद नहीं है। वह कब कहां कैसे पलट जाएं कोई मतलब नहीं है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, या यूं कहे की प्रदेश जंगल राज पूरी तरह से कायम है। कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed