फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lawyers' association announces election schedule, nominations will start from the 25th

Jaunpur News: अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 25 से शुरू होगा नामांकन

Sat, 22 Aug 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' association announces election schedule, nominations will start from the 25th
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की कार्यकारिणी चुनाव साल 2026 के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी गौरी शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह (आरपी सिंह) ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 30 साल की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गई है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भी 30 साल की अवधि अनिवार्य होगी। मंत्री पद के लिए 15 साल, सहमंत्री के लिए 10 साल, उपमंत्री के दो पदों के लिए सात साल तथा लेखा निरीक्षक पद के लिए 15 साल की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गई है। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए भी चुनाव होगा। नामांकन फार्म 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित नामांकन राशि के साथ 700 रुपये जमा करने होंगे। अध्यक्ष पद के लिए छह हजार, उपाध्यक्ष के लिए पांच हजार, मंत्री के लिए पांच हजार, सहमंत्री व उपमंत्री के लिए तीन-तीन हजार, लेखा निरीक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2,500 रुपये नामांकन राशि निर्धारित की गई है। यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी। नामांकन पत्र 25 और 26 अगस्त को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक अधिवक्ता संघ में होगी। नामांकन वापसी 29 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से चार बजे तक होगी, जिसके बाद शाम 4:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 21 अगस्त से चुनाव संपन्न होने तक संघ भवन, दीवानी न्यायालय परिसर अथवा मुरलीधर उपाध्याय भवन में किसी प्रत्याशी द्वारा पोस्टर या बैनर लगाए जाने पर उसका नामांकन निरस्त माना जाएगा।

इसके अलावा चुनाव घोषणा से लेकर चुनाव अवधि तक अभद्रता, नारेबाजी या प्रदर्शन करने वाले प्रत्याशी को तत्काल चुनाव से वंचित किया जा सकता है।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed