फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lawyers angry over non-arrest of attackers

हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से वकील नाराज

Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lawyers angry over non-arrest of attackers
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बबऊ रामपाल पर जानलेवा हमला होने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और अस्पताल से घर जाने के बाद जान से मारने की धमकी को लेकर अधिवक्ता नाराज हैं। अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और धारा की बढ़ोतरी की मांग की।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि सिविल कोर्ट से घर ऊंचनीकला मड़ियाहूं पहुंचने पर 26 अगस्त को पट्टीदारों ने अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बेटी पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद काफी संख्या में अधिवक्ता एसपी से मिले थे। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग की थी। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। अस्पताल में 20 दिन से अधिक समय तक इलाज के बाद जब अधिवक्ता घर पहुंचे तो पुन: उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। अधिवक्ता के पुत्र ने अधिवक्ता संघ को प्रार्थना पत्र देकर सहयोग करने की मांग की। इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एएसपी ग्रामीण से मिला। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मुकदमे में धारा बढ़ाकर और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना अधिवक्ता के साथ घटित हुई तो उसके लिए जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। अधिवक्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed