फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Law and order in the BJP regime has been destroyed: Naresh Uttam

भाजपा शासन में बेपटरी हुई कानून व्यवस्थाः नरेश उत्तम

Thu, 19 Nov 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Law and order in the BJP regime has been destroyed: Naresh Uttam
मियांपुर स्थित एक होटल मे आयोजित जनपद स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कार्यकार्ताओं को सम्बोधित करत? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को एमएलसी चुनाव के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उन्होंने उसकी सच्चाई जनता तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के मियांपुर स्थित होटल में संवाद के बाद बातचीत में उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। चारों तरफ भय और अराजकता का माहौल है। महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रहीं। भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उस पर अमल नहीं किया। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार ने रोजगार देने का वादा जरूर किया लेकिन रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं की। इस सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान और बेरोजगार परेशान हैं। किसानों को उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। किसान अपना धान और गन्ना ओनेपौने दाम पर बेचने को मजबूर है। सरकारी तंत्र का निजीकरण किया जा रहा है। जबरन कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश आर्थिक हालात ठीक नहीं है। लोकतंत्र खतरे में हो गया है। सड़कें जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया। लघु उद्योग चौपट हो रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लकी यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, राजनारायण बिंद, श्रीराम यादव, डॉ. केपी यादव, गुलाबचंद सरोज, जगदीश नारायण राय, पप्पू रघुवंशी, डॉ. अवध नागपाल, श्रवण जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---
प्रदेशाध्यक्ष का हुआ स्वागत
मछलीशहर। लखनऊ से जौनपुर जाते समय सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का नगर में कई जगह स्वागत हुआ। नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। चुंगी चौराहे पर मुकेश यादव, रईस अहमद खान ने स्वागत किया तो चकमुबारकपुर गांव मे पंधारी लाल यादव के आवास पर नवनिर्वाचित विधायक लकी यादव के साथ ग्राम प्रधान रामसहाय यादव, अशोक यादव, सुबाष मौर्या राहुल यादव सहित आदि ने माल्यार्पण किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed