फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lalchand became the president after winning a close contest by seven votes.

Jaunpur News: कांटे की टक्कर में सात मतों से जीतकर अध्यक्ष बने लालचंद

Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lalchand became the president after winning a close contest by seven votes.
शाहगंज अधिवक्ता समिति चुनाव के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
शाहगंज। तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव मतदान व मतगणना के बाद सम्पन्न हो गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। लालचंद गौतम ने सात मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अमरनाथ सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राममगन व रामकृपाल सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र यादव ने 102 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर को 81 मत मिले। महामंत्री पद पर पांच उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाया। जिसमें राजीव सिंह डब्लू ने 113 मत पाकर विजय हासिल की। जबकि जय प्रकाश यादव को 88, रामजी विश्वकर्मा को 30, रामचंदर बिंद को 13 और लक्ष्मी शंकर को एक मत प्राप्त हुआ। सहमंत्री पद पर जय प्रकाश यादव निर्विरोध चुने गए। वहीं ऑडिटर पद पर प्रदीप श्रीवास्तव ने 159 मत पाकर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र कुमार यादव को 87 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कल्पना यादव निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सदस्य पद पर अधिवक्ता कल्पनाथ यादव, अर्जुन सिंह, विजय कुमार यादव, विरेन्द्र कुमार यादव और महिपेंद्र कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया था, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed