Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lakshmana cut off Shurpanakha's nose; Ravana abducted Mother Sita.

Jaunpur News: लक्ष्मण ने शूर्पणखा की काटी नाक रावण ने माता सीता का किया हरण

Fri, 06 Nov 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lakshmana cut off Shurpanakha's nose; Ravana abducted Mother Sita.
बाबूसराय राम लीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
श्री बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार की देर शाम नक्कटैया, सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान रावण की बहन शूर्पणखा एक दिन घूमते फिरते पंचवटी पहुंची, वहां वह राम व लक्ष्मण को देखकर मुग्ध हो जाती है।
विज्ञापन

शूर्पणखा राम के सामने विवाह प्रस्ताव रखती है, लेकिन राम छोटे भाई के पास भेजते हैं। लक्ष्मण कहते हैं कि मैं तो उनका दास हूं, तब वहां माता सीता को मारने के लिए दौड़ती है। इस पर लक्ष्मण उसके नाक व कान काट देते हैं। वह रोती बिलखती खर-दूषण के पास जाती है। खर-दूषण भी भगवान राम के हाथों मारे जाते हैं। तब वह रावण के पास जाती है। रावण यह जान जाता है कि नारायण का अवतार हो गया है। इसलिए वह सीता हरण की योजना बनाता है और मामा मारीच के पास जाता है।
विज्ञापन

मामा मारीच सोने का मृग बन कर राम व लक्ष्मण को बहका कर कुछ दूरी पर ले जाता है। इतने में रावण साधु वेश में पहुंचता है और सीता का हरण कर लेता है। सीता के करुण क्रंदन से जटायु रावण से युद्ध करते हैं और रावण उनके पर काट देता है। भगवान राम, सीता को खोजते हुए माता शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। माता शबरी उन्हें प्रेम से जूठे बेर खिलाती है। इसके बाद राम-सुग्रीव का मिलन होता है। जिसके बाद सुग्रीव अपने भाई बाली के बारे में बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्यामधर पाठक, सुनील कुमार, प्रभाकर पाठक, राज विश्वकर्मा चंदन, किशन, शनि पाठक, विनय कुमार पाठक, ओम प्रकाश पाठक, शमशेर बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed