फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laid the foundation stone for the development works of the Ram-Janaki Temple.

Jaunpur News: रामजानकी मंदिर के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Sat, 25 Jul 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Laid the foundation stone for the development works of the Ram-Janaki Temple.
परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। संवाद
जौनपुर। वंदन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद जौनपुर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में 1 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वंदन योजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा, श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और जौनपुर में धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री रामजानकी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मंदिर परिसर का समग्र विकास होगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दक्षिणी कमलेश निषाद व संचालन सभासद नंदलाल यादव ने किया। इस दौरान सुनीत प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल सिंह, अरुण सिंह, कमल सिंह, गिरीश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed