{"_id":"6a5e776033720c853501264d","slug":"kinsman-murdered-following-a-drunken-dispute-three-arrested-including-a-father-and-daughter-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159395-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शराब के नशे में विवाद के बाद पट्टीदार की हत्या, पिता-पुत्री समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शराब के नशे में विवाद के बाद पट्टीदार की हत्या, पिता-पुत्री समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। मृतक दिनेश तिवारी उर्फ मोनू की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
रामपुर। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पट्टीदार ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी महावीर तिवारी उर्फ बब्बन और उनकी दो बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश तिवारी उर्फ मोनू (27) के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह महावीर तिवारी के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। महावीर ने उन्हें अपने दरवाजे पर विवाद न करने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान महावीर तिवारी ने दिनेश के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन उन्हें सीएचसी रामपुर ले गए, जहां से भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता शेषनारायण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी महावीर तिवारी, उनकी बेटियां अंजलि तिवारी और नीलम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।