फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Keshav nominated as General Secretary in the meeting of the East University General Assembly

पूविवि आम सभा की बैठक में केशव महामंत्री मनोनीत

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Keshav nominated as General Secretary in the meeting of the East University General Assembly
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का कार्यकाल 14 दिसम्बर समाप्त होते ही महामंत्री समेत संघ के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने त्यागपत्र देकर चुनाव कराने की मांग किया। उधर, आम सभा की बैठक में केशव यादव को नया महामंत्री मनोनीत किया गया। विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने मंगलवार को संगोष्ठी भवन में आम सभा की बैठक बुलाई और त्याग पत्र को दरकिनार करते हुए आम सभा की बैठक में नए महामंत्री पर विचार-विमर्श किया। जिसके बाद कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष केशव यादव को कर्मचारी संघ का महामंत्री मनोनीत किया। रामजी सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद आगामी अप्रैल में संघ का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व संघ के महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी, संयुक्त मंत्री जैसलाल, सदस्य रामनाथ, शमशाद ,मनु मिश्रा, चंदन समेत आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक रुप से कुलपति व कुलसचिव को त्यागपत्र देकर चुनाव कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार ने कहा है कि यह मनोनयन असंवैधानिक है। तत्काल चुनाव कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. दिलगीर हसन, रामजस मिश्रा, विजय जायसवाल, आरके जैन, शिवनारायण सिंह, राधेश्याम सिंह, राधेमोहन यादव, रमेश यादव ,हरीशचंद्र मौर्य ,नीरज श्रीवास्तव ,देवेंद्र वर्मा ,गुलाब राम, राजेंद्र सिंह , शशिकांत त्रिपाठी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed