फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   kerakat will soon get the gift of trauma center

केराकत को जल्द मिलेगी ट्रामा सेंटर की सौगात

Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
kerakat will soon get the gift of trauma center
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्रवासियों के लिए ट्रामा सेंटर की सौगात जल्द मिलेगी। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है ताकि किसी दुर्घटना के बाद इलाज की सुविधा जल्द ही मिल जाए। यहां अस्पताल के निर्माण होने से करीब 20 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। सोमवार को सीडीओ ने बराई गांव में जमीन का निरीक्षण करने के बाद राजस्व विभाग को चार दिन में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन

सीडीओ सीलम साई तेजा और एसडीएम माज अख्तर ने बराई और बगल के गांव नाऊपुर झूला फैक्टरी के पास भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने राजस्व विभाग के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को चार दिन के अंदर जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट जौनपुर लेकर आने को कहा। बराई गांव से 30 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर हौज जौनपुर में है। उतना ही दूरी वाराणसी का ट्रामा सेंटर है। किसी दुर्घटना के बाद दूर आने जाने में घायलों की जनहानि या मृत्यु हो जाती है। ट्रामा सेंटर और सौ बेड का अस्पताल बनने से लोग लाभान्वित होंगे। उपजिलाधिकारी केराकत माज अख्तर ने बताया कि ट्रामा सेंटर बनाए जाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही भूमि को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कहा कि नाउपुर गांव में सुरक्षित खाते की चारगाह की जमीन को शासन के आदेश से अस्पताल के उपयोग में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed