{"_id":"6a245ec4f0b152b8d702eb32","slug":"kerakat-received-the-highest-number-of-applications-258-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-156543-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: केराकत में आए सबसे अधिक 258 प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: केराकत में आए सबसे अधिक 258 प्रार्थना पत्र
विज्ञापन
केराकत तहसील में प्रार्थना पत्र की रसीद कटाने को लगी भारी भीड़। स्रोत-संवाद
जौनपुर। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सबसे अधिक 258 शिकायती प्रार्थना पत्र केराकत तहसील में आए।
यहां मुरारा गांव निवासी शिवपूजन सिंह ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि भुईली में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। मामले में ढाई साल पहले 39 हजार 600 रुपये जुर्माना और बेदखली का आदेश हो चुका है।
लेकिन, आज तक कार्रवाई नहीं की गई। जबकि कई बार शिकायत कर चुके हैं। जबकि इसे लेकर मुख्यमंत्री तक आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई है। लेकिन मामले को दबा दिया जा रहा है। वहीं, शाहगंज तहसील में डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने फरियाद सुनीं।
यहां आजमगढ़ जनपद के फूलपुर-माहुल क्षेत्र के बरईपुर निवासी रितेश जायसवाल ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि भांदी शहरी स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन और मकान पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एक भाजपा नेता पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी कई अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन न्याय नहीं मिला। नई आबादी मोहल्ला निवासी इंदू बाला ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उनके घर के सामने बने खड़ंजे को उखाड़ दिया है।