{"_id":"66a3ffd121a90f4b3d095309","slug":"kargil-day-is-a-symbol-of-bravery-and-valor-of-the-indian-army-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-119455-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भारतीय सेना की वीरता बहादुरी और पराक्रम का प्रतीक है कारगिल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भारतीय सेना की वीरता बहादुरी और पराक्रम का प्रतीक है कारगिल दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। भाजपा ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस और मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत शहर के सिपाह स्थित होटल में बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि 26 जुलाई का दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित है। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। इस दिन भारत के जांबाज सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को धूल चटाया था। प्रत्येक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन मई 1999 को पाकिस्तान ने कारगिल की पहाड़ियों पर 5 हजार से ज्यादा सौनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। 26 जुलाई 1999 के दिन आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध खत्म हुआ। भारत की जीत विजयगाथा हर ओर गाई गई। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भय मुक्त समाज की स्थापना प्रदेश में हो चुकी है। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। इस मौके पर सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रामसूरत मौर्य आदि उपस्थित रहे।
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद
महराजगंज। सिंगरामऊ में कारगिल विजय दिवस की 25 वीं सालगिरह मनाई गई। मेजर दिलीप सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। भारत आज सशक्त बन चुका है। भारत की सेना का दुनिया में लोहा माना जाता है। कैडेट शचि यादव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसके पूर्व अमर जवानों के तस्वीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मेजर एम बहादुर बसनेट, हवलदार अखिलेश कुमार, हवलदार बम बम, डॉ.अनुराग सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन कप्तान एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
फोटो--
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के 25 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के मुख्य द्वार पर बने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य का अनावरण किया। साथ ही पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को नमन किया। जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य के द्वारा शहीद परिवार के परिजनों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया साथ ही समस्याएं सुनीं गईं। डीएम ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल विजय अहलावत को निर्देश दिया कि शहीद परिवार के सैनिकों के परिवारजन की समस्याओं का प्रार्थना पत्र एकत्रित कर जिला प्रशासन को सौंपे, शिकायतों का समय से समाधान हो सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, कैप्टन अजीत पांडेय, केके सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो