फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Just six months course and then directly enrolled in graduation

बस छह माह का कोर्स और फिर सीधे स्नातक में दाखिला

Wed, 24 Feb 2021 05:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Just six months course and then directly enrolled in graduation
जौनपुर। अगर आप पढ़ना-लिखना जानते हैं, मगर आपके पास कोई शैक्षिक योग्यता नहीं है तो सिर्फ एक कोर्स कर आप सीधे स्नातक में दाखिले के लिए योग्य हो जाएंगे। ऐसे लोगों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) स्नातक उपाधि प्रारंभिक कार्यक्रम (बीपीपी) चला रहा है। इसमें दाखिले का मौका सिर्फ उन्हें ही मिलेगा, जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है। किसी भी नजदीकी केंद्र से संपर्क कर इसमें दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

किन्हीं कारणों से नियमित कॉलेज न जा पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए इग्नू पत्राचार माध्यम से विभिन्न कोर्स का संचालन कर रहा है। इसके अलावा कई तरह के रोजगारपरक कोर्स भी संचालित हो रहे हैं। विवि. के स्नातक कार्यक्रम में बीपीपी ऐसा कोर्स है, जिसमें कोई भी साक्षर व्यक्ति दाखिला लेकर सिर्फ छह माह का कोर्स कर स्नातक कक्षा में दाखिला के लिए योग्य हो जाएगा। हालांकि यह लाभ सिर्फ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो इग्नू से स्नातक की पढ़ाई करना चाहेंगे। तिलकधारी पीजी कॉलेज में इग्नू के स्टडी केंद्र के समन्वयक व बॉटनी के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह बताते हैं कि ऐसे लोग इसका लाभ ले सकते हैं, जिन्होंने आठवीं, दसवीं तक की पढ़ाई की है, लेकिन किन्हीं कारणों से आगे नहीं पढ़ सके। अब वह दोबारा पढ़ाई करना चाहते हैं। वैसे इसमें दाखिले के लिए सिर्फ साक्षर होना ही जरूरी है। इस कोर्स में आवेदक की उम्र 18 वर्ष होने की भी प्रमुख शर्त है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन

जनवरी सत्र के लिए दाखिला 28 तक
टीडी कॉलेज में स्थित इग्नू के केंद्र पर जनवरी सत्र के लिए दाखिला लेने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की है। यहां संचालित 23 कोर्स मेें विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला लिया जा सकता है। अंग्रेजी, हिंदी, दर्शनशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य सहित दस विषयों में स्नातकोत्तर, बीए, बीकॉम, बीए एकल विषय में स्नातक, पर्यावरण और सतत विकास में स्नातकोत्तर, डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा के अलावा पर्यावरण अध्ययन, पर्यटन अध्ययन, मानवाधिकार, प्रयोजन मूलक अंग्रेजी, मधुमक्खी पालन, ग्राम विकास, मार्गदर्शन, भोजन व पोषण में प्रमाण पत्र कार्यक्रम शामिल हैं। सभी प्रमाण पत्र कोर्स में एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का दाखिला निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद बढ़ा रुझान
कोरोना की महामारी के कारण हुए लॉक डाउन के बाद से ही इग्नू से पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है। घर से निकलकर भीड़ से होते हुए कॉलेज जाकर की बजाय घर बैठे अध्ययन में रुचि बढ़ी है। इसका असर दाखिले पर भी दिख रहा है। टीडी कॉलेज के केंद्र पर ही करीब 15 फीसदी तक दाखिले में वृद्धि हुई है। इसके अलावा पूविवि, राज कॉलेज सहित अन्य केंद्रों में भी आवेदक बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed