{"_id":"6a1b3e74924d129dab0fb1d8","slug":"journalists-should-report-with-caution-shashi-mohan-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-1411438-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजग होकर रिपोर्ट करें पत्रकार : शशिमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजग होकर रिपोर्ट करें पत्रकार : शशिमोहन
विज्ञापन
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और अतिथिगण। आ
जौनपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि आज उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय भी समाचार पत्रों में प्रकाशित समस्याओं पर संज्ञान लेकर कार्यवाही कर रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों को सजग होकर कलम चलाने की आवश्यकता है।
रामश्रृंगार शुक्ल गदेला ने कहा कि दो सौ वर्षाें पूर्व पं. जुगल किशोर ने कलकत्ता से उदंत मार्तण्ड नामक पत्र प्रकाशित करके हिंदी पत्रकारिता की नींव डाली थी। लोलारक दूबे ने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के दौर में भी प्रिंट मीडिया का महत्व कम नहीं हुआ है। संचालन संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया। इस मौके पर डॉ. भारतेन्दु मिश्र, पं. रामदयाल द्विवेदी, राजेश मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, अखिलेश तिवारी अकेला, बेहोश जौनपुरी, बुद्धि प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।
बक्शा: ब्लॉक सभागार एवं सीएचसी अस्पताल पर बदलापुर इकाई पत्रकार संघ अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने पत्रकारों को सम्मानित किया। कहा कि दो शताब्दियों की यह यात्रा केवल समाचारों के संप्रेषण की कहानी नहीं, बल्कि जनचेतना, सामाजिक जागरण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के सतत संकल्प का स्वर्णिम इतिहास है। सामाजिक कार्यकर्ता देवराज पाण्डेय ने कहा कि कलम की शक्ति ने अनेक चुनौतियों के बीच सत्य, न्याय और लोकहित के दीप को प्रज्वलित रखा है। अधीक्षक डॉ. जीके सिंह ने पत्रकारों को स्मृति चिन्ह पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
हिंदी पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन हो - गिरीश चंद्र
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि आज पत्रकारों के लिए आत्मावलोचन और स्व मूल्यांकन की आवश्यकता है। हिंदी पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए। वह शहर के एक स्कूल के सभागार में शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन जिला सहकारी बैंक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस संगोष्ठी में उमानाथ विधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा, जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डा. सीमा सिंह, डा. मनोज वत्स, सभा नारायण चतुर्वेदी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार पांडे और संचालन व संयोजन वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडे ने किया।