फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Joint magistrate imposed the reprimand BDO

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीडीओ को लगाई फटकार

Wed, 21 Sep 2016 01:11 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 21 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Joint magistrate imposed the reprimand BDO
कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : jaunpur
कोटे की दूकानों को लेकर जिलेभर में कई गांवों में विरोध हो रहा है। तहसील दिवस पर मछलीशहर, मड़ियाहूं और केराकत में लोगों ने कोटे की दूकानों को लेकर आपत्ति जताई। मछलीशहर में इसी मामले को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीडीओ को फटकार लगाया।
विज्ञापन


मछलीशहर में आठ सरकारी सस्ते गल्ले की दूकानों का आवंटन खुली बैठक कराने का निर्देश के बावजूद भी आवंटन नही हो रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से किया। खजुरहट के दिनेश ने बताया कि 20 साल से उनके गांव की कोटे की दूकान दूसरे गांव में सम्बद्ध है। लेकिन नई दुकान का आवंटन नही हो रहा है। इसी तरह कई अन्य लोगों ने कोटे के मामले को लेकर शिकायत किया।
विज्ञापन


केराकत प्रतिनिधि के मुताबिक्, मुफ्तीगंज ब्लाक के कनौली की सैकड़ों महिलाओं ने राशन कार्ड न बनाने का आरोप लगाते हुए हो हल्ला किया। उनका आरोप था कि वह कई दिनों से प्रधान और कोटेदार का चक्कर लगा रही हैं।  लेकिन उनका राशन कार्ड नही बनाया जा रहा है। विरोध करने वाली महिलाओं में कमला, इंदू, दुर्गा, तारा, गीता, हिरावती आदि महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मड़ियाहूूं प्रतिनिधि के अनुसार, सुंगुलपुर के ग्रामीणों ने तहसील में कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान और कोटेदार की मिलीभगत से खाद्यान और मिट्टी का तेल बेचने का आरोप लगाया। आरोप लगाने वालों में रूपनारायणसिंह, शीला देवी, मनोज कुमार, प्रभावती, प्रेमशीला, पन्ना लाल, नरेंद्र सिंह शामिल थे। इसके अलावा            शिवपुर के ग्रामीणों ने भी कोटेदार पर फर्जी कार्ड बनाने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत  की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed