फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jmajm humid rain relief

झमाझम बारिशः उमस से मिली राहत

Thu, 08 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jmajm humid rain relief
बुधवार की सुबह बारिश का आनंद लेते युवक।
पिछले 10 दिनों के अंतराल के बाद मंगलवार  की रात और बुधवार को दिन में जिले के सभी हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिल गई है वहीं सड़कों पर जगह जगह पानी लग गया है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। नगर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि धान की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। कई दिनों से बारिश न होने के चलते धान की फसलें उदास हो रही थीं। इससे किसानों के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान लौट आई है। इधर करीब 10 दिनों से बारिश ठप हो गई थी। तेज धूप के चलते उमस बढ़ गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को ही असामान में बादल छाने लगे और देर शाम तक काली घटा के साथ केराकत, मुफ्तीगंज, शाहगंज, खुटहन, खेतासराय आदि इलाकों में तेज बारिश हुई। करीब आधी रात के बाद जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश शुरू हो गई। घंटों बारिश से खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे फिर आसमान में काली घटा छा गई और देर तक बारिश हुई। बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कों पर भी पानी लग गया है। पहले से जर्जर सड़कों की दशा और भी बदतर हो गई है। नगर के तूतीपुर, मुन्नाटोला, अबीरगढ़ टोला, मोहल्ला मीरमस्त, पुरानी बाजार, लालदरवाजा, मल्हनी पड़ाव आदि इलाकों में काफी देरतक जलभराव रहा।


इन इलाकों की नालियां जाम हैं और नाले की भी सफाई न होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। मौसम अगर नहीं साफ हुआ और एक दो दिन तक ऐसे ही बारिश हुई तो शहर के निचले इलाके में परेशानी बढ़ सकती है। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed