{"_id":"61535f2c8ebc3e08fe5d7072","slug":"jewelery-worth-2-30-lakh-recovered-at-the-behest-of-the-crook-jaunpur-news-vns6142803126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश की निशानदेही पर 2.30 लाख के जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश की निशानदेही पर 2.30 लाख के जेवर बरामद
विज्ञापन
ऑनलाइन सामानों की डिलेवरी करने वाली रेडियंट कंपनी की सबरहद क्षेत्र के इमरानगंज स्थित शाखा से इसी साल एक मार्च को हुई 15 लाख 78 हजार की लूट के मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सुल्तानपुर न्यायालय से रिमांड पर लिया। जिसकी निशानदेही पर आरोपी के घर से लूटे गए रुपये से दो लाख 30 हजार रुपये के गहने बरामद करने का पुलिस ने दावा किया।
एक मार्च को इमरानगंज बाजार स्थित रेडियंट कंपनी की शाखा से कैश ले जाने के दौरान बदमाशों ने असलहा से आतंकित करते हुए रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग निकले थे। शाखा के मैनेजर पवन विश्वकर्मा निवासी धरनीधरपुर जौनपुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में दीपक उर्फ अर्पित तिवारी निवासी चौबाहां थाना शाहगंज का नाम प्रकाश में आया। हालांकि तब तक वह दूसरे मामले में जिला कारागार सुल्तानपुर में बंद हो चुका था। ऐसे में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल से उसे रिमांड पर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल किया। साथ ही लूटे गए 15 लाख 78 हजार 674 रुपये में से दो लाख तीस हजार रुपये से सोने के जेवरात खरीदने की बात बताई। ऐसे में पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से दो लाख 30 हजार रुपये मूल्य के जेवरात बरामद करने का दावा किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि आरोपी अपनी गैंग का सरगना है। जिले के खुटहन, सरपतहां, शाहगंज के अलावा सुल्तानपुर और आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो लाख तीस हजार रुपये के जेवर बरामद हुए हैं।