फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jay kanhaiya lalki , elephant , horse sedan

जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी

Sun, 06 Sep 2015 12:49 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jay kanhaiya lalki , elephant , horse sedan
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को हर ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की धूम रही। जन्माष्टमी पर सजी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन


रात 12 बजते ही मंदिरों से घंटा घड़ियालों की आवाज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी जगहों पर आकर्षक झांकियां सजाईं गईं थीं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।शीतला चौकिया धाम में सुपर स्टार रंगोली के बैनर तले जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुदेव द्वारा श्री कृष्ण को गोकुल लेकर जाते समय का दृश्य देखने के लिए भीड़ लगी रही। कार्यक्रम आयोजन में अध्यक्ष आशीष माली, अजीत, बसंत, लल्लू, अतुल, अनिल, मेवालाल, लालमणि, सुमन, पूनम ने सहयोग किया।

व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही प्रसाद में पंजिरी तैयार करने में जुटे थे। वहीं बच्चे झांकियां सजाने में मशगूल रहे। शहर के सभी मोहल्लों में नंदलाल के जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकियां सजाईं गई थीं।

शाम होते ही भव्य रोशनी में झांकियां निकाली गई। दिनभर की अथक तैयारी के बाद रात 12 बजे विधिविधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया गया। घंटा घडिय़ाल की आवाज के साथ देर रात तक श्रीकृष्ण की आरती का सिलसिला चला।

 ढोल मजीरे के साथ महिलाओं ने सोहर गाया। मैहर देवी मंदिर, कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर, बीआरपी मंदिर, ताड़तला विंध्यवासिनी मंदिर, नव दुर्गा शिव मंदिर में भव्य सजावट की गई थी। इसके अलावा पुलिस लाइन पुलिस चौकियों और

 थानों में भी सजावट हुई थी। भंडारी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने भी झांकियां सजाई थी। जिला कारागार पालने में श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। सिटी स्टेशन स्थित काली मंदिर में झांकी सजाई गई थी। देर शाम तक

 दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां कंस आवास, नंद आवास की भव्य झांकी सजाई गई। सिकराराके मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। अजोसी महावीर धाम, खानापट्टी, शेरवां बाजार स्थित बजरंग बली


मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई थी। कलवारी के पकड़ी भवानी धाम में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चला। धर्मापुर क्षेत्र के सेवईनाला, गजना, इटैली बाजार, इमलो, कोतवालपुर, धर्मापुर आदि गांव में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। बदलापुरतहसील मुख्यालय एवं आस पास के बाजारों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed