फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpurs dead body found in room under suspicious circumstances in jaunpur wife accused for murder

जौनपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में हिस्ट्रीशीटर का कमरे में मिला शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 27 Jun 2021 12:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

जौनपुर में एक हिस्ट्रीशीटर युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव उसके कमरे में पाया गया। शनिवार शाम अपने हाथ से घर में मछली बनाकर खुद व परिवार के लोगों को खिलाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। आदी रात के बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
jaunpurs dead body found in room under suspicious circumstances in jaunpur wife accused for murder
मृतक के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जूनभटपुरा गांव में शनिवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई है। घर के ही एक कमरे में उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पत्नी का आरोप है कि किसी ने उसके पति की धोखे से बुलाकर बाहर कहीं हत्या कर दिया। इसके  बाद शव को लाकर कमरे में लटका दिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र  सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ थाने में जान से मारने, लूट और 25 आर्म्स  एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र के जूनभटपुरा गांव निवासी यदुनाथ उर्फ डेबई गौतम (42) खुटहन थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक शनिवार की शाम अपने हाथ से घर में मछली बनाकर खुद व परिवार के लोगों को खिलाने के बाद कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन


उसके साथ उसका 12 वर्षीय पुत्र डब्लू भी बगल में खाट पर सो रहा था। जबकि पत्नी  सुनीता और दो बेटियां करिश्मा और नंदिनी घर के बाहर दरवाजे पर सो रहीं थीं।  इसी बीच आधी रात के बाद लघु शंका के लिए डब्लू उठा तो पिता के शव को साड़ी  के फंदे से धड़ हवा में और घुटने तक पैर खाट पर पड़ा दिखा। पिता को ऐसे हालात में देखते ही वह चीख उठा। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग भी आ गए। फंदा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी सुनीता  देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को रात में किसी ने धोखे से कहीं दूर  बुलाकर हत्या कर दी। उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव उसी कमरे में  फिर से लाकर लटका दिया। क्योंकि शव साड़ी के फंदे  के सहारे दीवार में लगी खूंटी से लटकता पाया गया। जबकि खूंटी के नीचे खाट  रखी हुई थी।

खूंटी और खाट के बीच पांच फीट से भी कम का अंतर था। सुनीता ने कहा,  यदि वह फांसी पर झूलते तो उनका पैर खाट पर आकर टिक जाता। वहीं, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध  है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ  कहा जा सकता है। हालांकि मृतक के खिलाफ थाने में जान से मारने, लूट और 25 आर्म्स ऐक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed