फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur will vote on quiz competition 12

वोट करेगा जौनपुर क्विज प्रतियोगिता 12 को

Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
jaunpur will vote on quiz competition 12
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक स्वीप प्रभारी डा. गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में उनके कक्ष में बैठक हुई। इसमें उन्होंने सभी बीईओ को निर्देश किया कि स्वीप प्रभारी और सीडीओ अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वोट करेगा जौनपुर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 12 फरवरी को सभी परिषदीय विद्यालयों पर 11.30 बजे से आयोजित होगी।
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र के 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी मतदाता प्रतिभाग कर सकता है। विद्यालय स्तर से सफल सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले दो प्रतिभागी का नाम ब्लाक पर भेजें जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर 15 फरवरी को परीक्षा होगी। प्रत्येक बीआरसी से सफल तीन प्रतिभागियों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। 18 फरवरी को डायट परिसर में जिला स्तरीय परीक्षा होगी। इसमें सफल प्रथम को 15 हजार, द्वितीय 10 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डीसी प्रशिक्षण सुरेश पांडेय, स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, एसआरजी डा. अखिलेश सिंह, डा. कमलेश यादव, डा. संतोष कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed