फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Preparation is complete to deal with floods, administration is alert

जौनपुर: बाढ़ से निपटने की मुकम्मल है तैयारी, प्रशासन सर्तक

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Preparation is complete to deal with floods, administration is alert
जौनपुर। बारिश शुरू होते ही नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है, जिससे निपटने के लिए मुकम्मल तैयारी हो गई है। वहीं इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सर्तकता बरत रहा है। इस दौरान बाढ़ आने पर लोगों को राहत पहुंचाने और उसकी विभीषिका से बचाने के लिए तहसीलवार गोताखोरों, नाविकों व बाढ़ चौकी आदि बना दी गई है।
विज्ञापन

जिले से होकर गोमती, सई, पीली, बसुई व वरूणा नदियां गुजरी हैं, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए अन्य जनपदों से गुजर रही हैं। बारिश के दिनों में इन नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे नदी के समीप निचले गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। अगर बाढ़ आई तो तकरीबन 6326 हेक्टेयर क्षेत्रफल का भाग प्रभावित होगा। वर्ष 1980 में आई बाढ़ में करीब इतना ही क्षेत्रफल प्रभावित हुआ था, जिसे आज भी लक्ष्य बनाकर बाढ़ से निपटने की तैयारी प्रशासन ने किया है। बाढ़ आने पर सबसे पहले केराकत, चंदवक और बदलापुर क्षेत्र में खतरा मंडराने लगता है। इन क्षेत्रों के तकरीबन 144 गांव ऐसे हैं, जो बाढ़ से प्रभावित होते हैं। कारण यह गांव नदियों के किनारे व आस-पास बसे हैं। बाढ़ आने पर सबसे पहले चंदवक, बंबावन, हरिहरपुर, भैंसा, बरहपुर, बलरामपुर, घुड़दौर, पोखरा, केवटली, तुरकौली, देवरहा, सराय पड़री, फत्तुपुर व मोलनापुर आदि गांव ज्यादा प्रभावित होते हैं। हालांकि इस बार जिला प्रशासन ने इन गांवों में बाढ़ से निबटने के लिए 47 गोताखोर व 127 नाविकों को तैनात किया है। वहीं 88 स्थानों पर बाढ़ चौकी बनाया है, ताकि बाढ़ आने पर प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

खतरे के निशान से 28 मीटर नीचे है गोमती का जल स्तर
जौनपुर। बारिश होने के बाद भी बृहस्पतिवार को गोमती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 28 मीटर नीचे हैं। इस समय छह मीटर पर गोमती का जल स्तर है, जबकि खतरे का निशान 34 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुल गया है कंट्रोल रूम
जौनपुर। बाढ़ से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खुल गया है, जिसका नंबर 05452- 260666 है। इस नंबर पर बाढ़ आने पर प्रभावित लोगों की सहायता करने का कार्य किया जाएगा।

बाढ़ से निबटने की मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है। गोताखोरों व नाविकों को तैनात करने के साथ ही बाढ़ चौकी बना दिया गया है। कंट्रोल रूम भी खोल दिया गया है, ताकि बाढ़ आने पर लोगों के जान माल की सुरक्षा की जा सके। - राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed