फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Jail Ruckus: Case against 150 prisoners five member committee will investigate

जौनपुर जेल में बवाल: 150 कैदियों पर केस, पांच सदस्यी कमेटी करेगी जांच

Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
सार

जौनपुर जिला जेल में शुक्रवार की रात एक कैदी की मौत के बाद उपद्रव हुआ था। जेल अधीक्षक एसके पांडेय की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में अज्ञात कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Jaunpur Jail Ruckus: Case against 150 prisoners five member committee will investigate
जौनपुर जेल में हुए बवाल की सीसीटीवी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला जेल में कैदी की मौत के बाद हुए उपद्रव के मामले में शुक्रवार देर रात डेढ़ सौ अज्ञात बंदियों-कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की फुटेज से उनकी पहचान की जा रही है। मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जेल में मचे बवाल के मामले में देर रात जेल अधीक्षक एसके पांडेय की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बलवा, लोकसेवक पर हमला, अपराध के लिए प्रेरित करने सहित अन्य गंभीर आरोपों में 150 अज्ञात बंदियों-कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, पूरे मामले की जांच के लिए डीएम ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम-एसपी संग कमेटी के सदस्यों ने जेल में जाकर जांच करने के साथ बंदियों के बयान भी लिए। अफसरों का कहना है कि बहुत सारे तथ्य सामने आए हैं। दो-तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaunpur Jail Ruckus: Case against 150 prisoners five member committee will investigate
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जेल में हुए उपद्रव के मामले में विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। उपद्रव क्यों हुआ, दोषी कौन है, कितनी क्षति हुई, सब कुछ जांच से स्पष्ट होगा। मैं खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहा हूं। पहले दिन की पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। पूरे घटनाक्रम में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed