फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Inspector line hajir over Tajiya ruckus in shahganj jaunpur

जौनपुर: ताजिया को लेकर हुए हंगामे पर दरोगा लाइन हाजिर, सीओ को सौंपी जांच

Sat, 14 Aug 2021 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Aug 2021 04:29 PM IST
सार

मोहर्रम में ताजिया जुलूस प्रतिबंधित होने की वजह से शाहगंज कोतवाली पुलिस ने ताजिया बनाने से मना किया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात दारोगा मोहल्ला भादी खास पहुंचे। जहां एक घर में बने पांच-छह बने ताजिए को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद कोतवाली का घेराव किया और परिसर में मातम किया।

विज्ञापन
Jaunpur: Inspector line hajir over Tajiya ruckus in shahganj jaunpur
कोतवाली पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज कोवाली क्षेत्र में ताजिया को लेकर हुए विवाद में एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि जब डीएम मनीष कुमार वर्मा ताजिया को लेकर हुए विवाद की जानकारी हुई तो वह समाधान दिवस पर शाहगंज कोतवाली चले गए। कोतवाली जाकर पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की। इस दौरान दरोगा महेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, सीओ शाहगंज अंकित कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इस बार मोहर्रम में ताजिया जुलूस प्रतिबंधित है। इसी क्रम में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली पुलिस ने ताजिया बनाने से मना किया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे कोतवाली के दारोगा महेश सिंह हमराहियों के साथ मोहल्ला भादी खास पहुंचे। जहां ताजिया बनाने वाले सुब्बन खां के घर में रखी पांच छह बने हुए ताजिया को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम इंतजार खान के घर पहुंची और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए ताजिया को एक कमरे में रखकर उसमें ताला बंद करते हुए चाभी अपने साथ लेकर चले गए। वहीं, पुलिस के जाने के बाद घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचकर तुर्बत के लिए मातम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में पश्चिमी कौडियां के सरैंया, नई आबादी से लेकर बड़ागांव के शिया समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। दरोगा की कारस्तानी से नाराज लोग कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगाए लगे। साथ ही तुर्बत की बेहुर्मती (ताजिया के अपमान) पर समुदाय के लोगों ने काफी देर तक कोतवाली में नौहा और मातम भी किया।  इसके बाद मौके पर महिलाएं भी जुटने लगी और मामला बढ़ने लगा।  वहीं मौके पर मौजूद एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कोतवाली पहुंचकर समुदाय के लोगों से बातचीत की और उन्हें समझा कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed