फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur health workers will get corona vaccine in first phase

जौनपुरः पहले चरण में 12600 हेल्थ वर्करों का लगेगा कोरोना का टीका

Thu, 10 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur health workers will get corona vaccine in first phase
जौनपुर। कोरोना का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन चरणों में वैक्सीनेशन की योजना तैयार की गई है। पहले चरण में 12600 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने की तैयारी चल रही है। इनका डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें सरकारी और निजी अस्पताल में तैनात चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में फ्रंट लाइन में काम करने वाले पुलिस कर्मी, पीआरडी के जवान, होमगार्ड और नगर पालिका के सफाई कर्मियों को टीका लगाया लगाया जाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। सरकारी के साथ ही निजी क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टरों, उनके यहां काम करने वाले मेडिकल कर्मी, सफाई कर्मी, ग्रामीण चिकित्सकों आदि का डाटा तैयार हो चुका है। टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर स्तर पर बचाव को प्राथमिकता दी जा रही है। वैक्सीनेशन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन आने से पहले टीकाकरण के लिए होमवर्क किया जा रहा है। पहले चरण में 12600 हेल्थ वर्कर्स को टीकाकरण किया जाएगा। तीन चरणों में टीकाकरण होगा। इस दौरान शासन की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।-डॉ. नरेंद्र सिंह, एसीएमओ व वैक्सीनेशन प्रभारी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed