फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Former SP MLA Baba Dubey resigns from samajwadi party

Jaunpur News: सपा के पूर्व विधायक बाबा दुबे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, त्यागपत्र में बताई ये खास वजह

Sat, 11 May 2024 02:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 02:03 PM IST
सार

जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र में लिखा है कि विपरित विचारधारा वाले व्यक्ति का समर्थन नहीं करेंगे। इसलिए पार्टी छोड़ रहे।   

विज्ञापन
Jaunpur Former SP MLA Baba Dubey resigns from samajwadi party
पूर्व विधायक बाबा दुबे - फोटो : स्वयं

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बाबा दुबे ने सपा से त्यागपत्र दे दिया है। इसका कारण उन्होंने लोकसभा चुनाव में विपरीत विचारधारा वाले प्रत्याशी को मैदान में उतरने को बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने त्यागपत्र में लिखा कि मेरे निजी व राजनीतिक सिद्धांतों के विपरीत होने के कारण किसी भी व्यक्ति का समर्थन या प्रचार ना ही पूर्व में कभी करना स्वीकार किया, नहीं वर्तमान में करना स्वीकार करूंगा। इसलिए समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रहा हूं। यह पत्र उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम लिखा है। 
विज्ञापन


बाबा दुबे वर्ष 2012 में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार सपा के टिकट पर चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उनकी गिनती बड़े उद्योगपतियों में होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव वर्ष 2004 में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर लड़ा था, जिसमें उनको सपा के पारसनाथ यादव से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने 2009 में रारी में हुए विधानसभा का उपचुनाव सपा के टिकट पर लड़ा। फिर सपा के ही टिकट पर 2012, 2017, 2022 का चुनाव लड़े लेकिन सफलता सिर्फ 2012 के चुनाव में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed