फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur district jail again came into news death of prisoner who arrested in murder case

फिर सुर्खियों में आया जौनपुर जिला जेल, हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की दर्द से तड़प कर मौत

Thu, 12 Aug 2021 10:23 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 10:23 AM IST
सार

पंवारा थाना क्षेत्र के चेतरिया गांव निवासी मुकेश वनवासी (37) पुत्र सहदेव 7 जून 2018 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने बताया कि मुकेश वनवासी पहले से ही हार्निया व हाइड्रोसील का मरीज था। 

विज्ञापन
Jaunpur district jail again came into news death of prisoner who arrested in  murder case
जौनपुर जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून माह हुए बवाल के बाद जौनपुर जिला जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। बुधवार की रात हत्या के मामले में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार उसकी हालत तीन दिन से खराब थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। घटना  के बारे में परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


पंवारा थाना क्षेत्र के चेतरिया गांव निवासी मुकेश वनवासी (37) पुत्र सहदेव 7 जून 2018 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने बताया कि मुकेश वनवासी पहले से ही हार्निया व हाइड्रोसील का मरीज था। तबीयत खराब होने पर तीन दिन से जेल के अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


शाम साढ़े सात बजे जेल बंद होने तक उसकी हालत सामान्य थी। करीब नौ बजे वह दर्द से छटपटाने लगा। इसकी जानकारी होते ही उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था। काफी प्रयास के बाद भी बंदी को बचाया नहीं जा सका। वहीं बंदी की मौत की सूचना उसके स्वजन को दे दी गई है। इसके साथ ही मैनुअल के अनुसार इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed