फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Crime: Petrol pump operator dies due to bullet injury, relatives allege murder

Jaunpur Crime: गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 23 Aug 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 23 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

गोसाईंपुर गांव निवासी सतीश चंद्र यादव को अभी हाल में पेट्रोल पंप एलाट हुआ था। उसे चालू कराने के लिए वह काम करवा रहे थे। किसी काम से वह सुबह करीब दस बजे घर से निकले और पांच सौ मीटर ही आगे बढ़े थे कि एक व्यक्ति के घर के सामने गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Jaunpur Crime: Petrol pump operator dies due to bullet injury, relatives allege murder
Jaunpur Crime: गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेवढि़या थाना क्षेत्र के नवापुर गोसाईपुर गांव में मड़ियाहूं-कठिराव मार्ग पर एक घर के सामने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गोली लगने से एक पेट्रोल पंप संचालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गोली उसके खुद के पिस्टल से चली है। गोली कैसे चली इसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandrayaan Landing: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष गंगा आरती, 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया
विज्ञापन


गोसाईंपुर गांव निवासी सतीश चंद्र यादव को अभी हाल में पेट्रोल पंप एलाट हुआ था। उसे चालू कराने के लिए वह काम करवा रहे थे। किसी काम से वह सुबह करीब दस बजे घर से निकले और पांच सौ मीटर ही आगे बढ़े थे कि एक व्यक्ति के घर के सामने गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके घर के सामने सतीश की मौत हुई। परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद पहले से था। एक दिन पहले वाराणसी से लौटते समय उक्त व्यक्ति से पिटाई किया था। उसके बाद उसने थाने में भी शिकायत की थी। उसी मामले में पुलिस सतीश को बुलायी थी। सतीश थाने की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उनका लाइसेंसी असलहा छीनकर विपक्षी ने गोली मार दी। सीओ चोब सिंह ने बताया कि गोली लगने से सतीश की मौत हुई है। गोली कैसे चली इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed