{"_id":"608eae2b8ebc3e8d2d43aa41","slug":"jaunpur-before-the-counting-of-votes-the-candidate-of-the-district-panchayat-died-there-was-severe-chest-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : मतगणना से पहले ही जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी का निधन, सीने में तेज दर्द हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : मतगणना से पहले ही जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी का निधन, सीने में तेज दर्द हुआ था
Sun, 02 May 2021 07:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर के सिकरारा में मतगणना स्थल के बाहर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के बरसठी के वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद यादव का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह मतगणना स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। इस बीच अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। घटना से लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
बरसठी के सरावां गांव निवासी द्वारिका प्रसाद ने जिला पंचायत सदस्य पद पर दावेदारी की थी। जोर-शोर से प्रचार के बाद पूरी दमदारी से चुनाव भी लड़ा था। उनका चुनाव निशान छड़ी था। जीत के प्रति आश्वस्त द्वारिका प्रसाद सुबह मतगणना स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन कुछ समझ पाते तब तक उनकी सांस थम गई थी।
विज्ञापन