फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Administration alert on violence in Delhi

दिल्ली में हिंसा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कड़ी सुरक्षा में अदा की जाएगी जुमे की नमाज

Fri, 28 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Administration alert on violence in Delhi
जौनपुर। दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर जिले में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी सुशील कुामार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर में भ्रमण किया और कोतवाली में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें शहर में शांति और सद्भाव को बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

एनआरसी और सीएए को लेकर शहर में पूर्व में भी प्रदर्शन हो चुके हैं। अभी 23 फरवरी को भीम आर्मी के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकाला तो पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी थी। पिछले महीने में भी जुमा की नमाज के बाद नमाजियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को शहर की ऐतिहासिक अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शाही पुलस पर स्थित शेर वाली मस्जिद, खानका रसीदिया, मदरसा हनफिया, लालदरवाजा समेत दर्जन भर से अधिक मस्जिदों में अलग अलग समय जुमा की नमाज अदी की जाती है।
विज्ञापन

पूर्व में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन को देखते हुए पीुलिस एहतियात बरत रही है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह का कहना है कि इतिहास गवाह है कि यह शहर हमेशा अमन और शांति का पैगाम दिया है। फिर भी अराजक तत्व शांति में खलल डालने में कहीं कामयाब न हो सके इसके लिए जुमा की नमाज के दौरान सभी प्रमुख मस्जिदों के आस पास और शहर के प्रमुख चौराहे व तिराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed