{"_id":"66012e20e4f483e3830e89ca","slug":"jaunpur-accident-news-of-collision-in-roadways-bus-and-ambulance-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Accident: रोडवेट बस की टक्कर से एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Accident: रोडवेट बस की टक्कर से एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा चालक
Mon, 25 Mar 2024 01:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:26 PM IST
सार
जौनपुर में रोडवेज बस की टक्कर से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस चालक को हल्की चोट ही आई। वह मरीज को अस्पताल से घर छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
Jaunpur Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के एक निजी अस्पताल से मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस और रोडवेज बस में रविवार की देर रात टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने के कारण एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में एंबुलेंस चालक को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
यह है मामला
पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात एक निजी अस्पताल से मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस बंधवा बाजार पहुंची, तभी एंबुलेंस का चालक रास्ता भटक गया। चालक प्रयागराज के बजाय जौनपुर रोड पर आ गया और मरी धाम पुल पर रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में एंबुलेंस चालक को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
यह है मामला
सिविल लाइंस डिपो की बस जौनपुर से चार सवारी लेकर प्रयागराज जा रही थी। साढ़े नौ बजे के करीब मछलीशहर से पहले उक्त स्थान पर सामने से आ रही निजी अस्पताल की एंबुलेंस से टकरा गई। एंबुलेंस का मरीज बधवा बाजार में ही उतर गया था, चालक खाली वाहन लेकर लौट रहा था। घटना में चालक को माथे पर हल्की चोट आई है, जबकि रोडवेज बस के सभी यात्री और कर्मचारी सुरक्षित बच गए हैं। चोट नहीं लगने के कारण सभी रात ही में घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक का इलाज कराया।
विज्ञापन