{"_id":"647c59c8f2d43461e10a3eb6","slug":"jaunpur-accident-bike-rider-couple-hit-by-vehicle-husband-killed-wife-injured-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Accident: वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Accident: वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, पति की मौत, पत्नी घायल
Sun, 04 Jun 2023 03:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:00 PM IST
सार
सुभाष जैसे ही तीयरी गांव के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सुभाष को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायल सुभाष को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विस्तार
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तीयरी गांव के पास शनिवार की देर रात एक हादसा हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में घायल पति सुभाष (50) की मौत हो गई और पत्नी चंद्रकला बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वसुंधरा मोटर्स के कर्मचारियों के साथ हादसा: नहाते समय गंगा में डूबे, तीन को बचाया गया, एक का शव बरामद,एक लापता
विज्ञापन
पुलिस के जानकारी के मुताबिक, सुभाष जैसे ही तीयरी गांव के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सुभाष को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायल सुभाष को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर गौराबादशाहपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक रामशंकर पांडेय ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक सुभाष की दो पुत्रियां गुंजा (13) व मुंजा(10) हैं। पिता की मौत से दोनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मृतक की पत्नी चंद्रकला पति की मौत के सदमे से रह-रहकर बेहोश हो जा रही हैं। सुभाष खेती व मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन