फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Janghai station will be illuminated with high mast lighting

Jaunpur News: हाई मास्ट लाइटिंग से जगमग होगा जंघई स्टेशन

Wed, 24 Jul 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Janghai station will be illuminated with high mast lighting
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन जल्द ही दुधिया रोशनी से नहाएगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर हाई मास्ट लाइट के टावर लगाए जाएंगे। स्टेशन के बाहर से लेकर भीतर प्लेटफार्म तक को जगमग करने के लिए कुल चार हाई मास्ट टावर लगेंगे। जो पूरे स्टेशन को प्रकाशमय करेंगे। कुल 90 करोड़ से स्टेशन का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी बजट से हाई मास्ट टावर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन एक बड़ा जंक्शन है। यह भदोही प्रयागराज की सीमा पर स्थित है। इस स्टेशन से प्रतिदिन 25 ट्रेनें गुजरती हैं। रोज पांच हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं। यहां से यात्री वाराणसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर के लिए ट्रेनों की अदला-बदली करते हैं। स्टेशन की करीब 20 करोड वार्षिक आय है। जंघई जंक्शन का अमृत भारत योजना के तहत सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। स्टेशन पर पांच नए प्लेटफार्म के साथ-साथ आठ नए रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। अब स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के साथ चार बड़ी हाई मास्ट टावर लगाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। चार बड़े हाई मास्ट टावर में आठ-आठ लाइटें होंगी, जो 120-120 वाॅट की होगी, जिससे जंघई स्टेशन जगमग होगा।
विज्ञापन

स्टेशन के सौन्दर्यीकरण का कार्य कंट्रक्शन विभाग की ओर से कराया जा रहा है। उसी के द्वारा ही स्टेशन को जगमग करने के लिए हाई मास्ट टावर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोमल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, जंघई जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed