{"_id":"673a49953c48aec51e019bb4","slug":"jan-arogya-mela-organized-at-phc-relying-on-lt-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-125206-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पीएचसी पर एलटी के भरोसे लगा जन आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पीएचसी पर एलटी के भरोसे लगा जन आरोग्य मेला
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों के मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य इकाइयों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले कहीं एलटी के भरोसे मरीजों का इलाज हुआ तो कहीं जांच के लिए मरीज भटकते रहे। कई केंद्रों पर डॉक्टर मौजूद नहीं रहे।
मछलीशहर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 22 मरीजों का उपचार किया गया। डाॅ. आरके यादव ने बताया कि मेले में 14 पुरुष, छह महिलाओं और दो बच्चों का इलाज किया गया। मेले में मौसमी बुखार से परेशान लोग अधिक पहुंचे। कुछ मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉ. आरके यादव, फार्मासिस्ट राय साहब चौहान, नेत्र सहायक एचके गौतम, एएनएम माला देवी और आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
महराजगंज : पीएचसी पर जन आरोग्य मेले में 60 मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों को दवा उपलब्ध कराई गई। पीएचसी राजाबाजार में 12 मरीजों का उपचार एलटी अंगद सिंह की देखरेख में किया गया। पीएचसी गद्दोपुर में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार सोनी ने 20 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी पूरालाल में फार्मासिस्ट राकेश ने 13 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी लोहिंदा में 15 लोगों का उपचार कर परामर्श दिया गया।अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस समय वायरल बुखार, टायफाइड, त्वचा, श्वास रोगी के साथ बच्चों के सर्दी जुकाम से संबंधी रोगी अधिक आ रहे हैंं।