फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jammers in the evening after full day's humidity

दिन भर उमस के बाद शाम को झमाझम

Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jammers in the evening after full day's humidity
सोमवार की देर शाम बारिश के बाद नईगंज-इंदिरा बाल विकास को जाने वाले मार्ग पर लगा पानी। - फोटो : JAUNPUR
- झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सोमवार को दिन भर उमस भरी गर्मी से तरबतर हो रहे लोगों को देर शाम हुई बारिश ने काफी राहत पहुंचाई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों का मन प्रफुल्लित हो गया। गर्मी से राहत के साथ ही धूप से सूख रही फसल भी लहलहा उठी।

विगत एक पखारे से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं हो रही थी। सोमवार को भी पूरे दिन गर्मी चरम पर रही। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। देर शाम साढ़े 6 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। बारिश के बाद पारा गिरने से रात में लोगों ने चैन की नींद ली। उधर, बारिश न होने के कारण सूख रहीं धान और अन्य फसलों को भी फायदा पहुंचा है। सड़क पर उड़ रही धूल और मिट्टी तो कम हो गई, लेकिन कीचड़-फिसलन बढ़ गया है। शहर के कालीकुत्ती, नईगंज, सिटी रेलवे स्टेशन सहित कई क्षेत्रों में जलभराव होने से राहगीरों को दुश्वारी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed