{"_id":"3895be052fd3bf8098f2fab4f075b286","slug":"jai-mata-di-on-labyrinthine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर जय माता दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर जय माता दी
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
या देवी सर्वभूतेषु के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को देवी आराधना का पावन पर्व वासंतिक नवरात्र आरंभ हो गया। देवी मंदिरों और घरों में मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया गया।
नवरात्र के पहले दिन के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना की गई। देवी मंदिरों में जुटे श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में मत्था टेककर सुख और सौभाग्य की कामना की। इस दौरान नारियल, चुनरी और फूल माला सहित अन्य पूजन सामग्रियां
अर्पित कर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे।
नवरात्र के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रख कर विधि विधान से नवदुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना
की। शीतला चौकियां धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवा कर दर्शन करवाया जा रहा था। दर्शन पूजन के अलावा मांगलिक आयोजन भी हो रहे थे।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मां शीतला चौकियां धाम में सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ मत्था टेककर पूजन अर्चन कर रही थी। कुछ ऐसा ही हाल परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर का रहा। मडि़याहूं पड़ाव स्थित काली जी मंदिर सिपाह स्थित
अचला देवी मंदिर, विसर्जन घाट स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत सभी देवी धामों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भोर से ही शुरू हुए दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। घंटे व घडि़याल की ध्वनि और माता के जयकारे से देवी धाम गूंजते रहे।
इसी क्रम में ग्रामीण देवी मंदिरों में भी श्रद्धालु देर रात तक दर्शन पूजन करते रहे। सुजानगंज के गौरीशंकर धाम में भी हजारों लोगों ने शीश नवाया। ध्वनि विस्तार यंत्रों से बजाए जा रहे देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। घर में
स्थित मंदिरों को भी लोगों ने आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही कलश स्थापना कर विधिवत मां की पूजा की गई। सिकरारा और चांदपुर ताहिरपुर स्थित मां शारदा मंदिर, शेरवां की संतोषी माता, बेलसड़ी के शेरावाली मंदिर, गुलजारगंज
के दुर्गा मंदिर, अजोसी धाम के सिंह वाहिनी मंदिर पर विशेष पूजा की गई। समूचा क्षेत्र माता के जयकारे और घंटों की गूंज से भक्तिमय हो गया था। सतहरिया व मुंगराबादशाहपुर के मां गायत्री मंदिर पर नवरात्र के पहले दिन यज्ञ भवन
और घंटों की गूंज से क्षेत्र गुुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। उधर शाहगंज में नवरात्र के पहले दिन मोहल्ला स्थित काली चौरा मंदिर में नवरात्र भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।