फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It's because of sacrifice and struggle that we are breathing in independent India: Girish

बलिदान और संघर्ष के कारण ही हम स्वतंत्र भारत में ले रहे हैं सांस : गिरीश

Mon, 17 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
It's because of sacrifice and struggle that we are breathing in independent India: Girish
पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, पूर्व गृह राज्यमंत्री, महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर अजीत प्रजापति, डीएम सैमुअल पॉल एन, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ गोल्डी गुप्ता ने सभी का आभार जताया। संचालन सलमान शेख ने किया।
शाहगंज में फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में प्राचार्य तबरेज आलम, सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शाहिद नईम, सेंट जेवियर विद्यालय में प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव , सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य फादर आनंद लकडा, अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कॉलेज में सचिव मिर्जा अजफर बेग ने ध्वजारोहण किया। खेतासराय में विकासखंड सोंधी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह और प्रतिनिधि अजय सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में प्रबंधक दुर्गेश सिंह, सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, वीटी गर्ल्स इंटर कॉलेज में संरक्षक अनिल उपाध्याय, आदर्श भारती महाविद्यालय में प्राचार्य विनय सिंह, डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज मानी कला में संस्थापक प्रबंधक डॉ. वकील अहमद, यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में प्रबंधक डॉ. गजेंद्र पांडेय, आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कृष्णचंद्र यादव, एमआईडी पब्लिक स्कूल डोभी में प्रबंधक मनोज यादव ने ध्वजारोहण किया। जय मां अंबे इंडेन गैस एजेंसी पर प्रो. कुसुम सिंह, व्यापार मंडल के नगर कार्यालय पर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा तथा नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन वसीम अहमद ने ध्वजारोहण किया। नेशनल चिल्ड्रन स्कूल में भी चेयरमैन वसीम अहमद ने तिरंगा फहराया। मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज उसरहटा में प्रबंधक एडवोकेट अल्तमस बर्लास, अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कॉलेज में संरक्षक मिर्जा अजफर बेग और न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में मैनेजर कहकशा खान ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article