फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   IT raid in up jaunpur investigation continues with both jewelers gahana kothi and kirti kunj On third day officers remain silent

जौनपुर: तीसरे दिन भी दोनों सराफा कारोबारियों के यहां जांच जारी, लखनऊ तक पहुंचा मामला, अफसर साधे चुप्पी

Wed, 02 Feb 2022 01:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Feb 2022 01:17 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीमें सोमवार सुबह से ही जौनपुर के दोनों कारोबारियों (कीर्ति कुंज और गहना कोठी) के घर और उनके दो-दो शोरूम पर जांच-पड़ताल करने में लगी हैं। इसका खौफ आसपास के कई बड़े सर्राफा कारोबारियों में भी दिख रहा है। 

विज्ञापन
IT raid in up jaunpur investigation continues with both jewelers gahana kothi and kirti kunj On  third day officers remain silent
जौनपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के कीर्ति कुंज और गहना कोठी के शोरूम और इनके मालिकों के घरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई आज लगातार तीसरे दिन भी जा रही है। आयकर विभाग की टीम बिल, वाउचर, बैंक अकाउंट की जांच व कैश का मिलान कर रही है। जांच अभी जारी रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग की छापेमारी ने दोनों बड़े कारोबारियों और उनके करीबियों की नींद हराम कर दी है। टीम ने कार्रवाई के बारे में जानकारी देने से इनकार किया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी जनपद की पुलिस को दे दी गई है। कीर्ति कुंज के मालिक नन्हे लाल वर्मा और गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ के यहां टैक्स को लेकर जांच होने की बात सामने आ रही है।  
विज्ञापन


दोनों फर्म के मालिक किसी का फोन तक उठा रहे हैं।  दोनों कारोबारियों के परिवार के एक सदस्य ने जौनपुर के एक अधिकारी तक से व्हाट्सएप कॉलिंग करके इस संकट की खड़ी में मदद की गुहार लगाई। हालांकि संबंधित ने उल्टे उन्हें दो बातें सुनाकर खुद को किनारे कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के परिवार के लोग सहमे

दूसरी ओर, छापेमारी की जानकारी शासन तक पहुंच गई है। लखनऊ के कुछ अधिकारी यहां तक पता लगाने में लगे रहे कि दोनों कारोबारी किसी दल विशेष से संबंध तो नहीं रखते हैं। छापेमारी के चलते दोनों कारोबारियों के परिवार के लोग सहमे नजर आए। स्थिति यह रही कि मंगलवार को उनके शोरूम में पूजापाठ तक नहीं हुई। बाहर फूलमाला पड़ रहे।

सोमवार सुबह से जारी है कार्रवाई

IT raid in up jaunpur investigation continues with both jewelers gahana kothi and kirti kunj On  third day officers remain silent
कीर्ति कुंज और गहना कोठी के शोरूम पर छापा - फोटो : अमर उजाला

शिकायत के आधार पर आयकर विभाग की टीमें सोमवार की सुबह से ही दोनों कारोबारियों के घर और उनके दो-दो शोरूम पर जांच-पड़ताल करने में लगी हैं। टीमें नन्हें लाल वर्मा के चहारसू चौराहा स्थित प्रतिष्ठान और आवास तथा कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी शोरूम व ओलदंगज-सद़भावनापुर मार्ग पर स्थित शोरूम पर जांच कर रही हैं।

आयकर विभाग के अधिकारियों की गाड़ियां एक फर्म से दूसरी फर्म पर जा रही हैं। दोनों कारोबारियों के प्रतिष्ठानों व आवासों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती है। सोमवार की शाम सात बजे से जनपद के 50 सिपाहियों की ड्यूटी 12-12 घंटे में शिफ्ट वार लगाई जा रही है।

माना जा रहा है टीम बिल-बाउचर, बैंक अकाउंट और कैश का मिलान कर रही है। टीम ने नन्हें लाल वर्मा के चहारसू चौराहा स्थित प्रतिष्ठान और आवास तथा कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी शोरूम और ओलदंगज-सद्भावना पुर मार्ग दोनों बड़े मालिकों के शोरूम पर छापेमारी कर रही हैं।

इस दौरान बाहर डंटे पुलिसकर्मी मीडियाकर्मियों को भी पास नहीं जाने दे रहे हैं। इस कार्रवाई से शहर के प्रमुख कारोबारियों में खलबली मची हुई है। वहीं, दूसरे दिन जांच का क्या परिणाम रहा, यह सामने नहीं आ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed